Rajesh Khanna

जन्म29 दिसम्बर 1942
अमृतसरब्रिटिश भारत
मृत्यु18 जुलाई 2012
मुंबईभारत
अन्य नामकाका
व्यवसायफिल्म अभिनेता व निर्माता
सक्रिय वर्ष1966–2012
जीवनसंगीडिम्पल कपाड़िया
संतानट्विंकल खन्ना
रिंकी खन्ना

राजेश खन्ना (जन्म: 29 दिसम्बर 1942 - मृत्यु: 18 जुलाई 2012) एक भारतीय बॉलीवुड अभिनेता, निर्देशक व निर्माता थे।[1] उन्होंने कई हिन्दी फिल्में बनायीं और राजनीति में भी प्रवेश किया। वे नई दिल्ली लोक सभा सीट से पाँच वर्ष 1991-96 तक कांग्रेस पार्टी के सांसद रहे। बाद में उन्होंने राजनीति से सन्यास ले लिया।
उन्होंने कुल 180 फिल्मों और 163 फीचर फिल्मों में काम किया, 128 फिल्मों में मुख्य भूमिका निभायी, 22 में दोहरी भूमिका के अतिरिक्त 17 छोटी फिल्मों में भी काम किया। तीन साल 1969-71 के अंदर १५ solo हिट फिल्मों में अभिनय करके बॉलीवुड का सुपरस्टार कहे जाने लगे।उन्हें फिल्मों में सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिये तीन बार फिल्म फेयर पुरस्कार मिला और १४ बार मनोनीत किया गया। बंगाल फिल्म जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा हिन्दी फिल्मों के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी अधिकतम चार बार उनके ही नाम रहा और २५ बार मनोनीत किया गया ।[4] 2005 में उन्हें फिल्मफेयर का लाइफटाइम अचीवमेण्ट अवार्ड दिया गया। राजेश खन्ना हिन्दी सिनेमा के पहले सुपर स्टार थे।[5][6][7][8] 1966 में उन्होंने आखिरी खत नामक फिल्म से अपने अभिनय की शुरुआत की। राज़, बहारों के सपने, आखिरी खत - उनकी लगातार तीन कामयाब फ़िल्में रहीं और बहारों के सपने पूर्णतः असफल हुई। उन्होंने 1966-1991 में 74 स्वर्ण जयंती फ़िल्में की। (golden jubilee hits)। उन्होंने 1966-1991 में 22 रजत जयंती फिल्में किया। उन्होंने 1966-1996 में 9 सामान्य हित्त फिल्म किया। उन्होंने 1966-2013 में 163 फिल्म किया और 105 हिट रहे।

पारिवारिक जीवनसंपादित करें

1966-72 के दशक में एक फैशन डिजाइनर व अभिनेत्री अंजू महेन्द्रू से राजेश खन्ना का प्रेम प्रसंग चर्चा में रहा।[18]बाद में उन्होंने डिम्पल कपाड़िया से मार्च 1973 में विधिवत विवाह कर लिया। विवाह के ८ महीने बाद डिम्पल की फिल्म बॉबी रिलीज हुई।[19] डिम्पल से उनको दो बेटियाँ हुईं।[20]बॉबी की अपार लोकप्रियता ने डिम्पल को फिल्मों में अभिनय की ओर प्रेरित किया। बस यहीं से उनके वैवाहिक जीवन में दरार पैदा हुई जिसके चलते दोनों पति-पत्नी 1984 में अलग हो गये। फिल्मी कैरियर की दीवानगी ने उनके पारिवारिक जीवन को ध्वस्त कर दिया।[21] कुछ दिनों तक अलग रहने के बाद दोनों में सम्बन्ध विच्छेद हो गया।[22]1984-1987 में एक अन्य अभिनेत्री टीना मुनीम के साथ राजेश खन्ना का रोमांस उसके विदेश चले जाने तक चलता रहा।.[23] काफी दिनों तक अलहदा रहने के बाद, 1990 में डिम्पल और राजेश में एक साथ रहने की पारस्परिक सहमति बनती दिखायी दी। रिपोर्टर दिनेश रहेजा के अनुसार उन दोनों में कटुता समाप्त होने लगी थी और दोनों एक साथ पार्टियों में शरीक होने लगे। यही नहीं, डिम्पल ने लोक सभा चुनाव में राजेश खन्ना के लिये वोट माँगे और उनकी एक फिल्म जय शिवशंकर में काम भी किया।[24]1990 से 2012 तक साथ मे दोनों त्यौहार मनाते थे| दोनों की पहली बेटी ट्विंकल खन्ना एक फिल्म अभिनेत्री है। उसका विवाह फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार से हुआ। दूसरी बेटी रिंकी खन्ना भी हिन्दी फिल्मों की अदाकारा है[25] उसका विवाह लन्दन के एक बैंकर समीर शरण से हुआ।[26]

कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत:

टिप्पणी पोस्ट करा